उल्वा ने 49 रन की नाबाद पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए
अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट फाइनल भारत ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान को ढेर किया जीता कप
अंडर 19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया । पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे । भारत को खिताब जीतने के लिए 338 रनों की जरूरत थी जिसे भारत ने अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर पूरा कर लिया
अल अमीरात में शनिवार को खेले गए रोमांचक ख़िताबी मुक़ाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए थे.
जवाब में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 339 बनाकर जीत दर्ज कर ली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 80 रन और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की शानदार पारियां खेलीं.
दोनों बल्लेबाज़ों ने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई. वीके विनीत ने 24, अन्वय द्रविड़ ने 19, अर्जुन राजपूत ने 16 और यशवर्धन चौहान ने 9 रन बनाए. विकेट गिरने के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई लेकिन मोहित उल्वा और मनल चौहान ने इसे संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया.
आख़िरी गेंद तक मैच में बना रहा रोमांच
मोहित उल्वा ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.
मैच अंतिम गेंद्र तक रोमांचक बना रहा, आख़िरी ओवर में भारत को जीत के लिए 8 रन की ज़रूरत थी. अहमद हुसैन के ओवर की पांचवीं गेंद पर चिगुरुपति वेंकट ने एक रन लेकर स्ट्राइक मोहित उल्वा को दी.
शनिवार को भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने हैं. अर्जुन उस भारतीय टीम का हिस्सा हैं
अर्जुन राजपूत: छोले-कुलचे की रेहड़ी से इंडिया अंडर-19 तक पहुंचने की कहानी
समाप्त
इसके बाद आख़िरी गेंद पर उल्वा ने लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शानदार चौका लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी.
उल्वा ने 49 रन की नाबाद पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए