दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ रहा है। भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं। एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।रूस और जापान हुए पीछे
भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती से कब्जा बनाए रखा है। साल 2026 में इंडेक्स में भारत के पावर स्कोर में सुधार हुआ है और ये बढ़कर 40.5 पहुंच गया है। लिस्ट में अमेरिका और चीन पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन दोनों के बीच का अंतर और कम हो गया है। चीन अब अमेरिका के और करीब पहुंच गया है।
रैंक देश स्कोर

1. अमेरिका 78.9
2. चीन 73.6
3. भारत 40.5
4. जापान 38.6
5. रूस 32.2
6. ऑस्ट्रेलिया 31.7
पीएम मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता
प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ओर से जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता के तौर पर जगह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार- विशेषज्ञों ने पीएम मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना है।
जल्द ही तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत
आपको बता दें कि हाल ही में World Bank, IMF और ADB समेत लगभग सभी प्रमुख पूर्वानुमानकर्ताओं ने हाल ही में भारत के लिए इस साल और अगले साल की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7% से ऊपर कर दिया है। कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी (KIEP) में साउथ एशिया