प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के हित में मोदी सरकार एक बड़ा कदम उठाने ज रही है ऐसे विद्यार्थियों को अब कोचिंग की भारी-भरकम फीस की चिंता करने की जरुरत नहीं है। दरअसल अब सरकार साल 2019 से छात्रों को फ्री की कोचिंग उपलब्ध कराएगी। इसके लिए एक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन किया गया है। इसका काम अगले साल से 2,697 प्रैक्टिस सेंटरों को टीचिंग सेंटरों में तब्दील करना होगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) से जुड़े कुछ अधिकारियों के अनुसार, यह कोचिंग सेंटर्स 8 सितंबर से काम करना शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले का प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स पर काफी बुरा असर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक ये प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स स्टूडेंट्स से भारी फीस वसूलकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहे थे।