HomeBreakingचम्बल में उबलते सवर्ण बैकफुट पर भाजपा अमितशाह का दौरा भी करना...

चम्बल में उबलते सवर्ण बैकफुट पर भाजपा अमितशाह का दौरा भी करना पड़ा रद्द, बढ़ी चिंता

 

अब क्या करेगी भाजपा ! एक तरफ उबलते सवर्ण तो दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ग्वालियर चम्बल अंचल में बड़े नेताओं को कार्यक्रम करने की मनाही यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ग्वालियर न आने की सूचना मिल रही है। हालांकि अधिकृत रूप से अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। पार्टी नेतृत्व की अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि आने वाले समय में सवर्णों का गुस्सा कैसे शांत किया जाए ?

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ग्वालियर चम्बल अंचल के सभी बड़े भाजपा नेता प्रदेश सरकार के मंत्री केंद्रीय मंत्री आदि को सवर्ण समाज के गुस्से का सामना करना पड़ा है। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात झा  केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह थावर चन्द गहलोत के अलावा प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री विधायक शामिल हैं।

इतना ही नहीं अमितशाह के प्रस्तावित ग्वालियर प्रवास की जमीन तैयार करने सम्भागीय सम्मेलन में दिशा देने यहां आए भाजपा संगठन का बड़ा चेहरा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को भी घेराव व विरोध से दो चार होना पड़ा ,हालात किस कदर गम्भीर हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सम्भागीय सम्मेलन को  पुलिस पहरेदारी में ताले के भीतर आयोजित करने पड़ा

सूत्रों का कहना है कि अब जबकि अमितशाह दौरा नजदीक है सुरक्षा एजेंसियों ने साफ तौर पर कह दिया है। भाजपा नेताओं के लिए ग्वालियर अंचल किसी भी कार्यक्रम के लिए बेहद संवेदनशील है। यही वजह है कि भाजपा ने अमितशाह का दौरा रद्द करने का निर्णय ले लिया है।

 उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में सवर्ण आंदोलन के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उज्जैन-रतलाम दौरा पहले ही स्थगित किया जा चुका है अब
19 सितम्बर को प्रस्तावित ग्वालियर-चंबल संभाग का दौरा कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया था कि अमित शाह को जवाब दिया जाएगा।
उधर अमित शाह के ग्वालियर-चंबल दौरे के बारे में पार्टी नेताओं ने अभी तक अधिकृत रूप से कोई सूचना नहीं दी है और ना ही विरोध प्रदर्शन को कारण बताया जा रहा है। ​अब मध्यप्रदेश में अमित शाह का केवल एक कार्यक्रम शेष रह गया है। 25 सितम्बर, भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ।
अमित शाह के बयान पर भड़के सवर्ण
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन पर पार्टी का स्टेंड साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा एक्ट में हुए संशोधन के साथ है और जो लोग संशोधन का विरोध कर रहे हैं, उनका डटकर मुकाबला किया जाएगा। इसके बाद सवर्ण भड़क गए थे। श्री राजपूत करणी सेना ने ऐलान किया था कि रतलाम के जावरा में 12 सितम्बर को अमित शाह के सामने शक्तिप्रदर्शन किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments