Homeदेश50 करोड़ के टिफिन बॉक्स में खा रहे थे खाना पुलिस ने...

50 करोड़ के टिफिन बॉक्स में खा रहे थे खाना पुलिस ने पहुंचाया हवालात

नई दिल्ली: खाना खाने के लिए लोग मंहगी क्रॉकरी का इस्तेमाल करते हैं और बहुत से रईस गोल्ड प्लेटेड क्रॉकरी का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन हैदराबाद में दो लोग 50 करोड़ के लंच बॉक्स में खाना खा रहे थे। दरअसल ये हैदराबाद के निजाम के सामान में से चुराया गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हैदराबाद के निजाम की दो किलो ग्राम के सोने का टिफिन बॉक्स, एक तश्तरी, चम्मच जवाहरात जड़ा कप, रूबी, हीरे और पन्ना समेत कई बेशकीमती चीजें सोमवार को चोरी हो गईं थीं।

पुलिस ने उन चोरों का पता लगाने के लिए 15 स्पेशल टीम गठित की थी, जिसने उन्हें मुंबई से धर दबोचा गया। बताया जा रहा है कि दोनों चोर चोरी के बाद मुंबई के एक मंहगे होटल में छुपे हुए थे और वो हीरा जड़ित 50 करोड़ के सोने के लंच बॉक्‍स में खाना खा रहे थे। पुलिस ने इनसे सामान की बरामदगी कर इन्हें हवालात के पीछे पहुंचा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments