HomeBreakingइंदौर में भारी भीड़ के बीच सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट की...

इंदौर में भारी भीड़ के बीच सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट की मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय के 53वें धर्मगुरु  मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात के लिए इंदौर पहुंचे यहां सैफी नगर मस्जिद मे उनसे मुलाकात हुई एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और महापौर मालिनी गौड़ भी उपस्थित रहीं दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के बाद पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा आप सभी के बीच में आना एक नया अनुभव देता है, इस पवित्र अवसर पर आने का मौक़ा दिया इसका ह्रदय से आभार, मुझे बताया गया है कि तकनीकी के माध्यम से हमारे सामज के लोग जुड़े हुए हैं, उनकों भी नमन, इमाम हुसैन के पवित्र सन्देश को आपने अपने जीवन में उतारा है और देश दुनिया तक पैगाम पहुँचाया, इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए, अन्याय और अहंकार के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी, आज भी यह अहम है, इन परम्पराओं को मुखरता के साथ प्रसारित करने की जरुरत है| मुझे प्रसन्नता है कि बोहरा समाज इस मिशन में जुटा हुआ है| शांति, सद्भाव, सत्याग्रह और राष्ट्रभक्ति के प्रति बोहरा समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। अपने देश से अपनी मातृभूमि के प्रति सीख अपने प्रवचनों से देते रहे हैं।

।कार्यक्रम में सैयदना हिंदीऔर गुजरती में बोले, वाअज में सैयदना गुजराती, उर्दू और अरबी का इस्तेमाल करते हैं। सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को प्रदेश सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। उनके इंदौर आने के बाद अलग-अलग सियासी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सैफई मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ सुबह से एकत्रित होनी शुरु हो गई है| मोदी मस्जिद के मुख्य द्वार प्रवेश करेंगे और सैयदना के तख्त के पीछे स्थित गेट से बाहर निकलेंगे। पिछले गेट के सामने स्थित मकान में जरूरत पड़ने पर मोदी के रुकने की व्यवस्था की गई है। पीएम के दौरे के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद की गई है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments