ग्वालियर/पिछले एक पखवाड़े से ग्वालियर में जारी एससीएसटी एक्ट के विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंादोलन कर रहे सपाक्स और सवर्ण समाज रक्षक दल के सदस्यों ने रविवार को ग्वालियर के मृगनयनी गार्डन में आयोजित भाजपा किसान सम्मान समारोह के दौरान जमकर हंगामा कर दिया। बाद में यहंा भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल ने अंादोलनकारियों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आयोजन में शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर के मृगनयनी गार्डन में आयोजित किसान सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे सपाक्स और सवर्ण रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने यहंा जमकर हंगामा किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केन्द्रीय मंत्री तोमर को ज्ञापन देने की मंाग करते हुए आयोजन स्थल के बाहर धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक नहंी पहंुचने दिया तो उन्होने बाहर सडक पर हंगामा करना शुरू कर दिया साथ ही रेसकोर्स रोड पर चक्काजाम की कोशिश भी की जिसपर पुुलिस ने कुछ अंादोलनकारियों को हिरासत में लिया । अंादोलनकारियों की गिरफ्तारी के बाद यहंा उनके समर्थक और अधिक संख्या में पहंुच गए और कार्यक्रम स्थल के बाहर लगे भाजपा नेताओं के बैनरों पर कालिख भी पोत दी। इतना ही नहीं अंादोलनकारी यहंा पुलिस वैन के आगे लेट गए और गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को छोडने की मंाग करने लगे जिसपर पुलिस ने उन्हें जबरन सडक से हटाया।