Homeदेशअब क्या होगा रवीश का भाजपा विचारधारा वाले अजय सिंह होंगे एन...

अब क्या होगा रवीश का भाजपा विचारधारा वाले अजय सिंह होंगे एन डी टीवी के नए मालिक

टीवी चैनल एनडीटीवी को जल्दी ही नया मालिक मिलने वाला है। खबर है कि सरकार विरोधी इस चैनल के  अधिकांश शेयर अजय सिंह ने खरीद कर तहलका मचा दिया है। इस घटनाक्रम का सर्वाधिक असर चेनल से जुड़े रवीश कुमार जैसे पत्रकारों पर पड़ने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता ये पत्रकार लंम्बे समय से इस चेनल से जुड़कर सरकार का विरोध करते रहे हैं।

एनडीटीवी के प्रमोटरों प्रणय रॉय, राधिका रॉय और प्रमोटर संसथा आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की सीबीआई वित्तीय लेन-देन के एक मामले में जांच कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि स्पाइसजेट के सह-संस्थापक और मालिक अजय सिंह एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयर धारक बनने जा रहे हैं। अजय सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साल 2014 के चुनाव प्रचार की कोर टीम में शामिल थे। इंडियन एक्सप्रेस ने जब एनडीटीवी के सूत्र से पूछा कि क्या चैनल स्पाइसजेट के अजय सिंह को बेचा जा चुका है? तो जवाब मिला, “हाँ, सौदा पक्का हो चुका है और संपादकीय अधिकार के साथ चैनल का नियंत्रण अजय सिंह के हाथ में होगा।” इसी साल पांच जून को सीबीआई ने रॉय दंपति के निवास और दफ्तर पर कथित तौर पर बैंक लोन न चुकाने से जुड़े मामले में छापा मारा था। एनडीटीवी ने छापे के बाद जारी बयान में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments