Homeप्रमुख खबरेंअविवाहिता पेंशन योजना सहित चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिए कई...

अविवाहिता पेंशन योजना सहित चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सपन्न हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी| कैबिनेट के फैसलों की जानकारी सरकार के प्रवक्ता और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी| चुनावी आचार संहिता लगने से पहले सरकार बड़े फैसले कर रही है, इसके चलते आज हुई कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही थी| जिसमे कई बड़े फैसले लिए गए हैं|

कैबिनेट बैठक में अविवाहिता पेंशन योजना को मंजूरी मिल गई है| इस योजना के तहत 50 वर्ष से 79 वर्ष तक की अविवाहित महिला को 300 रुपए और 80 वर्ष से ऊपर वाली अविवाहित महिला को 500 रुपए मासिक पेंशन सरकार देगी| सामाजिक न्याय विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाईं है| इसके अलावा प्रदेश के मठ और मंदिरों के लिए मध्य प्रदेश मंदिर प्रबंधन संस्थान की स्थापना और पुजारी कल्याण कोष का गठन होगा।

सभी थानों में होगी लेडी टॉयलेट 

चुनाव से पहले सरकार ने प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों को भी सौगात दी है| सभी पुलिस थानों में टॉयलेट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है| पुलिस थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिये अलग से कक्ष बनाए जाएंगे| 676 थानों में महिला पुलिसकर्मी और महिला फरियादी के लिये कक्ष और टॉयलेट बनाये जाएंगे| टॉयलेट को लेकर लम्बे समय से मांग उठ रही थी|

सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों की कोचिंग फीस भरेगी सरकार

प्रतिभावान युवाओं को अखिल भारतीय सेवाओं की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्चा सरकार उठाये। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए ने नई योजना को लागू किया है, इसको कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है| इसमें 100 युवाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें रोजमर्रा के खर्च के लिए हर माह साढ़े 12 हजार छात्रवृत्ति देने के साथ किताबें खरीदने एकमुश्त 15 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

-मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के बांड को लेकर कैबिनेट ने दी मंजूरी

-मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए बाॅन्ड से जुटाएंगे पैसा, सरकार देगी गारंटी

-कुल लागत का 60 फीसदी विदेशी कर्ज, 20% केंद्र सरकार और बाकी राशि मप्र सरकार जुटाएगी

-UPSC की प्रवेश परीक्षा की तैयारी दिल्ली में कराने की स्कीम को मिली कैबिनेट की मंजूरी

-अब दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों की कोचिंग फीस भरेगी सरकार

-मठ मंदिरों की व्यवस्था को लेकर कैबिनेट ने लिया फैसला

-कैबिनेट के फैसले के बाद अब मप्र में अलग से पुजारी कल्याण कोष बनेगा

-पुलिस थानों में महिला पुलिसकर्मियों के लिये अलग से कक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मिली कैबिनेट की स्वीकृति

-676 थानों में महिला पुलिसकर्मी और महिला फरियादी के लिये कक्ष और टॉयलेट बनाये जाएंगे

-ईको पर्यटन के लिये अनुदान जारी रखने और राज्य खाद्य आयोग के गठन को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी…

-इंदौर स्मार्ट सिटी के लिये भूमि आवंटन को मिली कैबिनेट की मंजूरी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments