भोपाल| एक तरफ मध्यप्रदेश में सवर्ण आंदोलन को शांत करने भाजपा हर सम्भव प्रयास जर रही है यहां तक कि ब्राह्मण नेताओं की संगठन में वजनदारी बढ़ाने और भी मंथन चिंतन चल रहा है। इस सबके बीच भाजपा के लिए आज एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है।चुनाव से पहले और चौथी बार सरकार बनाने का दावा कर रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, पार्टी का ब्राह्मण चेहरा व वरिष्ठ नेता और समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी लगातार उपेक्षा की बात कही और इस्तीफा दे दिया| बता दें कि पद्मा शुक्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बाद में संजय पाठक भाजपा में शामिल होकर मंत्री बन गए।
भाजपा की नाराज ब्राह्मण नेता समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला ने थामा कांग्रेस का हाथ
RELATED ARTICLES