ग्वालियर /मंगलवार 25 सितम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर ग्वालियर चम्बल अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बसों रेलों और व्यक्तिगत साधनों के द्वारा कार्यकर्ताओं के जत्थे भोपाल रवाना होते देखे जा रहे हैं। पार्टी ने ग्वालियर के लिए मण्डल स्तर पर बसों के अलावा ग्वालियर से अंचल भर के कार्यकर्ताओं हेतु विशेष रेलगाड़ी की भी व्यवस्था की है।
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुम्भ से चुनाव का शंखनाद करने जा रही है| इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी का दावा है कि इस कार्यक्रम में दस लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे|
इस दौरान राजधानी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे| आईजी लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देउस्कर ने बताया कि सवर्ण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है, ताकि कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के सुरक्षा घेरे के अलावा 5 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
पीएम मोदी के भोपाल आगमन और भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आम जनों की सुविधा को देखते हुए कई मुख्या मार्गों को डाइवर्ट किया है। जिसका इस्तेमाल कर असुविधा से बचा जा सकता है। यातयात पुलिस द्वारा मार्ग परिवर्तन कुछ इस प्रकार किया गया र्है।
ऐसी रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में इन्दौर तरफ से आने वाले-समस्त प्रकार के बस वाहन खजूरी सडक़, बकारियॉ डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाबाखेड़ा, चैपाड़ा कला, पटेल नगर वायपास, आंनद नगर से ज बूरी मैदान कंट पाईट का उपयोग करते हुए बस पार्किंग स्थल में पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसी प्रकार राजगढ़ (व्यावरा) की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले-समस्त प्रकार के बस वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चैपडा कला जोड पटेल नगर वायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईट का उपयोग करते हुए बस पार्किंग में बस पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुुंचेंगे। सागर,रायसेन की तरफ से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चैराहा से आनंद नगर फिर ज बूरी मैदान में बायी ओर मुडक़र बस पार्किंग में बस पार्क कर कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
– यहां से आएं होशंगाबाद से आने वाले वाहन
होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से झागरिया रोड से होकर पटेल नगर चैराहा से बायी ओर मुडक़र आनन्द नगर के आगे जाकर बायी ओर मुडक़र ज बुरी मैदान पर बस पार्किंग में बस पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। भोपाल रेल्वे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल जाने वाले-भोपाल स्टेशन पर आने वाले कार्यकर्ता प्लेट फार्म नंबर-6 की से सभी बस एवं चार पहिया वाहन वाहन अल्पना तिराहा, संगम तिराहा से राईट लेकर ब्रिज होते हुए बजरिया तिराहा एवं प्लेट फार्म नंबर-1 से बजरिया होते हुए प्रभात चैराहा, आई.टी.आई तिराहा, जेके रोड तिराहा, पिपलानी पेट्रोल प प, रत्नागिरी तिराहा से ज बूरी मैदान प्रवेश द्वार पर कार्यकताओं को छोडक़र रिटर्न होगी ।
– हबीबगंज स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक ऐसे जाएं
हबीबगंज स्टेशन से कार्यक्रम स्थल जाने वाले-हबीबगंज स्टेशन पर आने वाले कार्यकर्ता प्लेट फ ार्म नंबर-1 की ओर से सभी बस एवं चार पहिया वाहन वाहन स्टेशन के सामने से बाये टर्न लेकर गणेष मंदिर तिराहा होते हुए आरओवी के उपर से बाये होकर सांकेत नगर एवं प्लेट फ ार्म नंबर -05 की तरफ से दांये लेकर आर.आर.एल. तिराहा से बाये लेकर सांकेत नगर होते हुए बरखेड़ा चैराहा ,विजय मार्केट से महात्मा गांधी स्कूल तिराहा में कार्यकताओं को छोडक़र रिटर्न होगी। कार्यक्रम में आने वाले व्ही.आई.पी-महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेविंयर स्कूल के सामने व्ही.आई.पी.पार्किंग में पहुंचेंगे।
– यहां से आएंगे चार पहिया वाहन
ज बरी मैदान में आने वाले चार पहिया एवं स्थानीय वाहन- महात्मा गांधी चैराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी स्कूल पार्किंग एवं महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए गणेश चौक कट पाईंट से सेंट जेवियर स्कूल के पीछे अपना वाहन पार्क करेंगे । क्रार्यक्रम के दौरान महात्मागांधी चैराहे से अवधपुरी चैक (ज बूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
– जिस रास्तें जाएं वहीं से लौटे
कार्यक्रम समापन के बाद स िमलित होने वाले सभी वाहन जिस मार्ग से आएंगे उसी मार्ग से पुन: वापस जाएगें। कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए निर्धारित मार्ग से भारी, मध्यम माल वाहक वाहनो को आवष्यकतानुसार डायवर्ट किया जायेगा ।
– यहां जरूरत के मुताबिक होगा डायर्सन
आवश्यकता अनुसार शहर के प्रमुख स्थानों गांधी नगर तिराहा, लालघाटी, व्हीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, गांधीपार्क, कंट्रोल रूम तिरहा, डीबी मॉल, बोर्ड अफि स, ज्योति टॉकीज ब्रिज, गोविन्दपुरा टर्निंग, केरियर कॉलेज, भेल क्षैत्र तथा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों को जरूरत के हिसाब से डायवर्ड किया जाएगा।
– यातायात संबंधी किसी भी परेशानी में इन नंबरों पर करें संपर्क
परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें और असुविधा से बचे। आम नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाईन नंबर-2443850, 2677340 पर संपर्क कर सकते हैं।