Homeप्रमुख खबरेंभाजपा सम्मेलन में भीड़ जुटाने दिया लालच : अगर यह सच है...

भाजपा सम्मेलन में भीड़ जुटाने दिया लालच : अगर यह सच है तो बेहद शर्मनाक है

यदि यह सच है तो इससे ज्यादा अफसोसजनक और शर्मनाक आखिर ओर क्या हो सकता है। जिस पार्टी के हाथ प्रदेश की सत्ता हो और वह पार्टी चुनाव से पूर्व एक विधानसभा छेत्र के सम्मेलन में भीड़ इकट्ठी करने के लिए कुछ सामग्री वितरित करने का लालच दे , इस वजह से वहां जरूरत से ज्यादा महिलाओं का जमावड़ा ,फिर जिन्हें सामग्री नहीं मिली उनका बेकाबू होकर हंगामा मचाना, भगदड़ जैसी स्थिति का निर्मित होना, मंचासीन आयोजकों जिसमें एक प्रदेश सरकार और एक केन्द्र सरकार के मंत्री भी थे, का चुपचाप कार्यक्रम से खिसक लेना और लम्बे अंतराल के बावजूद पार्टी द्वारा अधिकृत रूप से पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साध लेना। एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम को बयां करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सारा घटनाक्रम उस राजनीतिक दल के सम्मेलन में देखने को मिला जो लंबे समय से कांग्रेस तथा अन्य विरोधी दल पर लालच देकर भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाता रहा है। मतदाताओं पर वोट खरीदने का आरोप लगाता रहा है। यह भी कहता रहा है है कि व्यग्तिगत स्वार्थ के लिए चुनावी वातावरण को गन्दा करना ठीक नहीं है।

यह था कार्यक्रम

ग्वालियर व्यापार मेले के संस्कृति गार्डन में आयोजित ग्वालियर पूर्व के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश की नगरीय विकास और आवास मंत्री माया सिंह मौजूद थी कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। । यहां महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आई थी। लेकिन मंत्रियों के जाते ही कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई।

यहां कार्यकर्ताओं के अलावा बहुत सी महिलाएं पहुँच गईं । महिलाओं ने कहा कि उन्हें  बताया गया था कि मेला ग्राउंड में  उन्हें बैग साड़ी घड़ी आदि मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं था। लिहाजा बड़ी संख्या में वह महिलाएं भी पहुंच गई जो दूसरे विधानसभा क्षेत्र से आतीं थी। यहां आई महिलाओं  के मुताबिक  उन्हें भाजपा के कार्यकर्ता ही यहां लाए थे। हालात यह हो गई थी कि बैग पाने के लिए महिलाओं में मारामारी शुरू हो गई। आयोजकों ने फेंक कर बैग देना शुरू दिया जिससे भगदड़ मच गई।  महिलाओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि आयोजक भी धीरे धीरे इधर-उधर खिसक लिए। बाद में महिलाओं के हाथ जो लगा वह ले गई। लेकिन ज्यादातर महिलाएं ऐसी थी जिनके हाथ कुछ नहीं लगा और वह अपने आप को यहां आने पर कोस रही थी। इस बीच गुस्से में कुछ महिलाओं ने पोस्टर भी फाड़े और कुर्सियां भी फेंकी ।धक्का-मुक्की में कई महिलाएं घायल भी हुई हैं ।पुलिस को करीब 1 घंटे तक भीड़ को मेला ग्राउंड से व्यवस्था कर निकालना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की कैबिनेट मंत्री माया सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा के ही कई और दावेदार हैं। पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह और पार्षद सतीश सिकरवार यहां अपनी दावेदारी जता चुके हैं। लिहाजा महिलाओं की भीड़ और वहां मची अफरा-तफरी को लोग दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं की इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। बुलाया 5 हजार महिलाओं को गया था लेकिन वहां  करीब आठ हजार महिलाएं आ गई थी। जिससे व्यवस्थाएं फैली। इस मामले में फिलहाल मंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में किसी को साड़ी या घड़ी देने के लिए घोषणा नहीं की थी। यह केवल कार्यकर्ता सम्मेलन था। यहाँ पार्टी कार्यकर्ता ये भी कहते सुने गए कि ये अफरातफरी प्रायोजित थी। उधर पार्टी के बड़े नेता पता लगाने की कोशिश में जुट गए हैं कि किसने कार्यकर्ता सम्मेलन बिगाड़ने के लिए ये सब किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments