Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस का घमासान,अपने ही विधायक के खिलाफ गोविंद सिंह ने खोला मोर्चा

कांग्रेस का घमासान,अपने ही विधायक के खिलाफ गोविंद सिंह ने खोला मोर्चा

भिण्ड|  गोहद में कांग्रेस के पूर्व विधायक रणवीर जाटव के खिलाफ उनकी ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और लहार के कद्दावर विधायक डॉ गोविंद सिंह ने एक कार्यकर्ता सम्मलेन में कहा कि गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने अपने पिता के खून का सौदा किया और कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की, यदि रणवीर और उनके रिस्तेदार कोर्ट में बयान न पलटते तो मंत्री लाल सिंह आर्य जेल ही में होते। डॉक्टर गोविंद सिंह के इस बयान से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है यहां हम बता दें कि गोहद से पूर्व विधायक रणवीर जाटव कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे थे लेकिन डॉक्टर गोविंद सिंह के इस बयान के बाद शायद ही अब उन्हें कांग्रेस पार्टी दोबारा से अपना प्रत्याशी बनाए।

ज्ञात हो कि 2009 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोहद के छरेंटा गांव के पास हमलावरों ने तत्कालीन विधायक और पूर्व विधायक रणवीर जाटव के पिता माखनलाल जाटव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, इसके बाद हुए उपचुनाव में रणवीर जाटव 20 हजार मतों से उपचुनाव जीते थे, माखनलाल जाटव की हत्या के मामले ने कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री लालसिंह आर्य को आरोपी बनाया था जो मामला अभी भी लंबित है इस मामले में सीबीआई जांच में श्री आर्य को क्लीनचिट मिल चुकी है, अपने पिता की हत्या का आरोप पूर्व विधायक रणवीर जाटव लालसिंह आर्य पर लगाते रहे पर बाद में अप्रत्याशित रूप से रणवीर जाटव और उनके परिजनों ने कोर्ट में अपने बयान बदल कर मंत्री लालसिंह आर्य को निर्दोष बता दिया, राजनीतिक गलियारों में चर्चा ये रही कि पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने भारी रकम मंत्री जी से लेकर अपने बयान बदले थे, इसी बात की पुष्टि आज लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने अपने इस उद्बोधन में की है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments