Homeलेखआज राष्ट्रीय सदर के ग्वालियर अंचल के चुनावी दौरे को लेकर भाजपा...

आज राष्ट्रीय सदर के ग्वालियर अंचल के चुनावी दौरे को लेकर भाजपा और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

भाजपा के राष्ट्रीय सदर अमित शाह की ग्वालियर शिवपुरी गुना यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है हालांकि प्रदेश में अब चुनाव आचार सहिंता लागू है अतः अब पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग की सीधी निगरानी में है और भाजपा का सत्ताधारी दल के रूप में इनपर हस्तक्षेप नहीं है। यही वजह है कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर अपने स्तर पर भी एक एक व्यवस्था में जुटी हुई है। भाजपा इस यात्रा को लेकर किस कदर सचेत है कि गुना में अमित शाह के आगमन पर गुना बन्द के आव्हान के मद्देनजर पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए रोड शो में तब्दील कर दिया।

 ये है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ग्वालियर कार्यक्रम

9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शिवपुरी रवाना होंगे जहां प्रमुख रूप से भाजपा के सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका सम्बोधन होगा यह से गुना जाएंगे जहां स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत के बाद। शाम ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 6 बजे वीरांगना की समाधि और 6.30 बजे राजमाता की समाधि पर श्रद्दांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 7.30 बजे मेलाग्राउंड पहुंचकर युवा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments