Homeदेशफेसबुक पर दोस्ती लड़की को पड़ी भारी बनाया हवस का शिकार

फेसबुक पर दोस्ती लड़की को पड़ी भारी बनाया हवस का शिकार

नई दिल्‍ली : फेसबुक पर दोस्‍ती एक नाबालिग को भारी पड़ गई। लड़का उसे अपने साथ दिल्‍ली से बाहर मेरठ ले गया, जहां उसके साथ-साथ कुछ अन्‍य लोगों ने भी लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया। लड़की ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसे मेरठ के होटल में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां दो दिनों तक उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि इस मामले में अन्‍य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।पीड़‍िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि फेसबुक के जरिये उसकी दोस्‍ती एक युवक से हुई थी। वे एक साल तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे। इस दौरान लड़के ने उससे शादी का वादा भी किया। इसी बीच, पिछले सप्‍ताह उसने लड़के से मिलने का फैसला किया। वह अपने माता-पिता से यह बताकर घर से निकली थी कि ट्यूशन के लिए जा रही है। रास्‍ते में उसकी मुलाकात अपने दोस्‍त से हुई, जिसने उसे कहीं साथ चलने के लिए कहा।लड़की का कहना है कि वह धोखे से उसे अपने साथ मेरठ लेकर चला गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने मेरठ में उसे एक होटल में बंद कर दिया, जहां दो दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।दो दिन बाद वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और दिल्‍ली पहुंचकर पुलिस में मामले की शिकायत की। पुलिस ने बाद में मुख्‍य आरोपी को मेरठ से हिरासत में ले लिया। हालांकि अन्‍य आरोपी अब भी फरार हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments