राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव देशभर में 30 सितंबर को मनाया जाएगा मुख्य समारोह का आयोजन परम्परानुसार संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय पर होगा।
नागपुर रेशिमबाग में आयोजित इस विजयादशमी उत्सव में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का बोद्धिक होगा इस बार के विजयादशमी उत्सव की विशेषता यह है कि लीक से अलग हटकर इस समारोह में अतिथि के रूप में एक मुस्लिम को मंचासीन किया जायेगा।
इस समारोह में डॉ भागवत के बोद्धिक की शुरुआत 7.40 पर होगी ,पिछले कुछ वर्षों से पड़ी परंपरानुसार सरसंघचालक के विजयादशमी उत्सव का कुछ टी वी चैनलों द्वारा सीधा प्रसारण किया जाता इसे www.RSS.org/#RSSVijayaDashami पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 1925 मैं विजयादशमी के दिन ही डॉ केशव बलिराम हेडगेवारजी ने संघ की स्थापना की थी।