Homeदेशसूर्य का मकर में संक्रमण होगा 14 की मध्यरात्रि इस कारण 15...

सूर्य का मकर में संक्रमण होगा 14 की मध्यरात्रि इस कारण 15 को मनेगी संक्रांति

कर संक्रांति का पर्व इस बार यानी साल 2019 में 14 जनवरी की बजाए 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 15 जनवरी से पंचक, खरमास और अशुभ समय समाप्त हो जाएगा और विवाह, ग्रह प्रवेश आदि के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन ही प्रयागराज में चल रहे कुंभ महोत्सव का पहला शाही स्नान होगा। शाही स्नान के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु कुंभ के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना शुरू कर देंगे।

मकर संक्रांति के पर्व को देश में माघी, पोंगल, उत्तरायण, खिचड़ी और बड़ी संक्रांति आदि नामों से जाना जाता है। आपको जानकर खुशी होगी कि मकर संक्रांति के दिन ही गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्वस मनाया जाता है।

ज्योतिष के मुताबिक नए वर्ष में सोमवार 14 जनवरी की मध्य रात्रि में सूर्य का मकर में संक्रमण होगा। जबकि मंगलवार 15 जनवरी को 12 बजे से पुण्यकाल है। इस लिहाज से मंगलवार की सुबह से ही संक्रांति स्नान,दान शुरू हो जायेगा। कहा गया है कि सूर्यास्त से पहले सूर्य का संक्रमण हो तो उसी तिथि व दिन मकर संक्रांति मनाना शास्त्रसम्मत है। इसी तिथि पर स्नान,दान,तिल ग्रहण,कंबल दान करना अति शुभ है। 14जनवरी की रात मध्य रात्रि के बाद सूर्य का संक्रमण होने से मंगलवार को ही मकर संक्रांति मनाना शास्त्र सम्मत है।  

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त- 
पुण्य काल मुहूर्त – 07:14 से 12:36 तक (15 जनवरी 2019)
महापुण्य काल मुहूर्त – 07:14 से 09:01 तक (15 जनवरी 2019 को)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments