HomeBreakingमध्यप्रदेश से कुम्भ मेला प्रयागराज जाने के लिए प्रमुख ट्रेन

मध्यप्रदेश से कुम्भ मेला प्रयागराज जाने के लिए प्रमुख ट्रेन

इंदौर प्रयागराज स्पेशल इन स्टेशनों पर मिलेगी

इंदौर से प्रयागराज (इलाहबाद) के बीच 18 जनवरी, 1 फरवरी व 1 मार्च को स्पेशल ट्रेन (09351) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 11.55 बजे इंदौर से चलेगी और उज्जैन होते हुए शनिवार सुबह 7.08 बजे संत हिरदाराम नगर जिसे बैरागढ़ कहते थे स्टेशन पहुंचेगी। शनिवार सुबह 9.05 बजे यह बीना और शाम 6.15 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। 
इलाहाबाद से वापसी में 20 जनवरी, 3 फरवरी और 3 मार्च को ट्रेन (09352) प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे चलकर शाम 7.05 बजे बीना और रात 9.38 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन होकर सोमवार रात 2.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन देवास, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, विदिशा, गुलाबगंज, गंजबासोदा, झांसी व कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी रुकेगी।

मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर मिलेगी

मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 12, 19 व 26 जनवरी को स्पेशल ट्रेन (01115) चलेगी। यह ट्रेन मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार रात 12.45 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे इटारसी और अगले दिन सुबह 11.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए 13, 20 व 27 जनवरी को स्पेशल ट्रेन (01116) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.55 बजे इटारसी और रात 12.35 बजे मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी। अप-डाउन में यह ट्रेन कल्याण, इंगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद छिवकी, वाराणसी, मऊ, भटनी व देवरिया सदर स्टेशन पर भी रुकेगी।

मुंबई-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर मिलेगी

इटारसी होकर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंडुवाडीह के बीच 16, 23 व 30 जनवरी को स्पेशल ट्रेन (01087) चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार लोमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 12.45 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे इटारसी और सुबह 4.45 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
वापसी में मंडुवाडीह से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 17, 24 व 31 जनवरी को स्पेशल ट्रेन (01088) चलेगी यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार सुबह 6.30 बजे चलकर रात 8.50 बजे इटारसी और अगले दिन सुबह 8.20 बजे मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन कल्याण, इंगतपुरी, नासिक, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद व ग्यानपुर स्टेशन पर भी रुकेगी।

कामायनी एक्सप्रेस भोपाल से प्रतिदिन 

भोपाल स्टेशन से प्रतिदिन कामायनी एक्सप्रेस मिलेगी। यह ट्रेन भोपाल स्टेशन से रात 2.35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3.35 बजे इलाहाबाद पहुंचती है।

ये साप्ताहिक ट्रेनें भी मिलेंगी

तुलसी एक्सप्रेसः भोपाल से प्रत्येक रविवार, मंगलवार शाम 6.45 बजे मिलेगी। यह अगले दिन सुबह 8.50 बजे इलाहाबाद पहुंचाएगी।
शिप्रा एक्सप्रेसः भोपाल से प्रत्येक रविवार, गुरुवार व शुक्रवार तड़के 4.10 बजे मिलेगी, जो अगले दिन शाम 4.40 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेगी।
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेसः संत हिरदाराम नगर स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार सुबह 8.42 बजे अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस मिलेगी, जो रात 10.10 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचाएगी।
हबीबगंज-अगरतला सुपरफॉस्ट एक्सप्रेसः हबीबगंज से सप्ताह में गुरुवार को चलने वाली हबीबगंज-अगरतला सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस भी मिलेगी। यह ट्रेन शाम 5.30 बजे चलकर तड़के 4.55 बजे इलाहाबाद छिवकी पहुंचेगी।
इसके अलावा ग्वालियर से प्रतिदिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस प्रयागराज के लिए रवाना होगी इसमें रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोच की व्यवस्था भी की गई है। ग्वालियर से ही चम्बल एक्सप्रेस की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिल सकेगी इन ट्रेनों के अलावा कुछ विशेष कुम्भ स्पेशल भी चलाई जाएंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments