HomeBreakingGood news : विशेष विमान से प्रदेश सरकार ने ग्वालियर पहुंचाये 2400...

Good news : विशेष विमान से प्रदेश सरकार ने ग्वालियर पहुंचाये 2400 रेमेडेसिविर इंजेक्शन, जानिए कैसे मिलेंगे मरीजों को

प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में रेमेडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में सरकार द्वारा आज विशेष विमान से रेमेडेसिविर इंजेक्शन के 50 डिब्बे ग्वालियर पहुंचाए हैं। हर डिब्बे में 48 रेमेडेसिविर इंजेक्शन हैं। इस प्रकार आज ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए कुल 2400 रेमेडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं।
यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर स्वास्थ्य विभाग के संभागीय भंडार प्रभारी श्री अभय कुलश्रेष्ठ ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन के 50 डिब्बे रिसीव किये। इनमें से 24 डिब्बे ग्वालियर जिले के लिए हैं। शेष 26 डिब्बों में रखे इंजेक्शन संभाग के अन्य जिलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह है इंजेक्शन वितरण की व्यवस्था

1) जिन मरीजों को डॉक्टर के द्वारा ये prescribe की गई है उन्हें दोपहर  डिमांड whatsapp number 9826228404 पर भेजना होगी।

2बजे के बाद के डिमांड को आज वितरण संभव नहीं होगा और ऐसे प्रकरण में कल वितरण संभव होगा.

2) हॉस्पिटल को भी पेशेंट वार डिमांड लिस्ट पेशेंट का नाम, संक्षिप्त मेडिकल कंडीशन, इंजेक्शन का डोज क्रमांक, पेशेंट द्वारा सैंपल कलेक्शन में दिया गया अथवा अन्य मोबाइल नंबर स्पष्ट करना होगी।

3)  फोन न करने का आग्रह किया गया है  केवल whatsapp अथवा एसएमएस से ही संपर्क करे.

4) दोपहर दो बजे तक प्राप्त डिमांड अनुसार वितरण हॉस्पिटल के माध्यम से 3 बजे किया जावेगा.

5) आदेश में बताया गया है की इंजेक्शन प्राप्त करने का सबसे सुगम व्यवस्था यही है किसी अन्य माध्यम से फोन करके आपको कोई फायदा नही मिलेगा.
6) प्राप्त इंजेक्शन की संख्या सीमित है अतः केवल अत्यंत जरूरतमंद ही डिमांड करे जिससे जरूरतमंद को मिल सके.

7 वितरण के बाद इसका 100% वेरिफिकेशन किया जाएगा और जमाखोरी और दुरुपयोग पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments