Homeप्रमुख खबरेंMP के गृहमंत्री का खुला एलान अगर विकास के लिए राशि चाहिए...

MP के गृहमंत्री का खुला एलान अगर विकास के लिए राशि चाहिए तो पहले कांग्रेस में शामिल हों

भोपाल|  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वो गांव के लोगों को कथित तौर पर कांग्रेस में शामिल होने के लिए कह रहे हैं, अगर विकास के लिए राशि चाहिए तो पहले कांग्रेस में शामिल हों| वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है| भाजपा ने कडा विरोध करते हुए इसे पद का दुरूपयोग बताया है|

वायरल वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है, बाला बच्चन बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक हैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र के जलगाँव गाँव में पाटिल समाज द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंत्री ग्रामीणों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए धन की मांग की थी। उन्होंने कहा “आप जो मांग रहे हैं, उससे अधिक (राशि) मैं दूंगा। पहले विचार करें और कांग्रेस में शामिल हों, क्योंकि हमें उन सभी (पार्टी कार्यकर्ताओं) को जवाब देना होगा| अब हम मूर्ख नहीं बनने वाले|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments