HomeदेशUP में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी की जीत नहीं

UP में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी की जीत नहीं

उत्तर प्रदेश् में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में एक भी मुसलमान प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी है। परिणाम आने के बाद से ही एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी लगातार बयान जारी कर रहे हैं। पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ललकारने के बाद अब ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह पर निशाना साधा है। एक ट्वीट थ्रेड में ओवैसी ने अपना दर्द जाहिर किया है। वो लिखते हैं कि उत्तर प्रदेश के 19 प्रतिशत आबादी वाले मुसलामानों का एक भी जिला अध्यक्ष नहीं है। मंसूबा बंद तरीक़े से हमें सियासी और समाजी तौर पर दूसरे दर्जे का शहरी बना दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments