Homeदेशयूपीः पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर राजनाथ पहुंचे...

यूपीः पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर राजनाथ पहुंचे अस्पताल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बीमार हैं. कल्याण सिंह की हालत गंभीर हो गई है. तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए कल्याण सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के लिए रेफर कर दिया है. यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके मस्तिष्क में खून का थक्का पाया गया. उपचार से संक्रमण कम हुआ लेकिन इसी बीच 3 जुलाई को उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया. कल्याण सिंह को हार्ट अटैक भी आया.

कल्याण सिंह को हार्ट अटैक के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था. आईसीयू में शिफ्ट किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार होता न देख चिकित्सकों ने कल्याण सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया जहां उनको क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि किसी को पहचानने में कल्याण सिंह को समस्या हो रही है.

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत बीजेपी के कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हाल-चाल लिया. कल्याण सिंह की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है. वे यूपी के सीएम रहे और बाद में वे राजस्थान के राज्यपाल पद पर भी रहे. कल्याण सिंह अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं. वे बाबरी विध्वंस केस में आरोपी भी थे. कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments