Homeव्यापारअगर टीवी, फ्रिज, वैक्यूम क्लीनर, वाशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो...

अगर टीवी, फ्रिज, वैक्यूम क्लीनर, वाशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो 27 के बाद हो सकता है बड़ा फायदा

नई दिल्‍ली। जीएसटी काउंसिल ने कई कन्ज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स पर GST रेट में 10 फीसदी तक की कटौती कर दी है। काउंसिल ने 27 इंच तक के टीवी, फ्रिज, वैक्यूम क्लीनर, वाशिंग मशीन पर जीएसटी रेट 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। कंपनियों के अनुसार इस कदम से विभिन्न सेगमेंट कस्टमर को 1000 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक का फायदा मिलेगा। ऐसे में 27 जुलाई से आपके लिए कन्ज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स की शॉपिंग सस्ती हो जाएगी।

 

 

कन्जूयमर ड्युरेबल की कीमतें हो जाएंगी कम

सरकार द्वारा वैक्‍यूम क्‍लीनर, वाशिंग मशीन, 27 इंच के टीवी, फ्रिज, को 28 फीसदी से 18 फीसदी जीएसटी टैक्स रेट में करने से इनकी कीमतें कम होंगी।इन प्रोडक्ट के दाम सीधे-सीधे 10 फीसदी कम होंगे।

 

इन प्रोडक्ट पर घटा GST

शनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में 28 से 18 फीसदी के टैक्‍स स्‍लैब में जिन 15 वस्‍तुओं को लाया गया है उनमें वैक्‍यूम क्‍लीनर, वाशिंग मशीन, 27 इंच के टीवी, फ्रिज, लाउंड्री मशीन, पेंट्स और वार्निश जैसे उत्‍पाद शामिल हैं।

 

फ्रिज 20 हजार रु तक होगा सस्ता

सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, वीडियोकॉन, व्हर्लपूल, गोदरेज जैसी कंई कंपनियां फ्रिज बनाती हैं। इस समय मार्केट में 16,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक के फ्रिज हैं। अब इनकी कीमतें 10 फीसदी तक कम हो जाएंगी। ये नई कीमतें 27 जुलाई से लागू होंगी। सरकार ने सभी तरह के फ्रिज को 28 फीसदी के टैक्स स्लैब से बाहर कर दिया है।

 

पुरानी कीमतें – 16,000 से लेकर 2,00,000 रुपए तक

 

ये होंगी नई कीमतें – 14,400 से लेकर 1,80,000 रुपए

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments