Homeप्रमुख खबरेंअभी सरकार बनी नहीं देखने लगे मुख्यमंत्री का ख्वाब, घमासान मचना तय

अभी सरकार बनी नहीं देखने लगे मुख्यमंत्री का ख्वाब, घमासान मचना तय

भोपाल। मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तो 11 ‍दिसंबर को ही खुलासा होगा, लेकिन मतदान के एक दिन बाद ही लगने लगा है कि यदि कांग्रेस को बहुमत मिला तो मुख्‍यमंत्री पद को लेकर घमासान मचना तय है। 

मप्र में फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ही मुख्‍यमंत्री पद के लिए दो चेहरे हैं, लेकिन बहुमत मिलने की स्थिति में कुछ और चेहरे भी सामने आ सकते हैं। इस बीच, कमलनाथ ने कहा कि वे राज्य के मुख्‍यमंत्री बनना चाहते हैं क्योंकि छिंदवाड़ा की जनता उन्हें मुख्‍यमंत्री के रूप में देखना पसंद करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राज्य में 150 के लगभग सीटें मिलने जा रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य की 230 सीटों के लिए बुधवार 28 नवंबर को करीब 75 फीसदी मतदान हुआ है और दोनों प्रमुख पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments