Homeमनोरंजनआखिर पोर्न स्टार की इस तस्वीर पर क्यों मचा बवाल

आखिर पोर्न स्टार की इस तस्वीर पर क्यों मचा बवाल

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा हाल ही में  सोशल मीडिया एेसी तस्वीर पोस्ट की जिसे लेकर बवाल मच गया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मदर ऑफ जीसस के रूप में नजर आ रही हैं।मिया खलीफा की ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इस पर भद्दे कमैंट करने शुरू कर दिए।
लोगों ने कहा कि तुम अपनी तुलना हमारी मां के साथ क्यों कर रही हो। बता दें कि मिया खलीफा ने ये तस्वीर मलाला यूसुफजई के सपोर्ट में डाली थी। कुछ दिन पहले मलाला की जींस और टॉप में फोटो सामने आई थी। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि ये तस्वीर सच में मलाला की ही है। लेकिन लोगों ने बिना सच जाने मलाला को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें मिया खलीफा तक कह डाला।
इसीलिए मिया ने आलोचकों को करारा जवाब देने के लिए अपनी मदर मैरी वाली फोटो पोस्ट की। वो लोगों को ये एहसास दिलाना चाहती थीं कि किसी के कपड़ों से उसका चरित्र पता नहीं लगाया जा सकता। इस तस्वीर को डालने के बाद मिया खलीफा खुद फंस गईं। लोगों ने कहा कि अगर तुम मदर मैरी की इज्जत नहीं कर सकती तो भूल जाओ कि कोई तुम्हारी ‌इज्जत करेगा। कुछ ने कहा कि धर्म का आदर करना सीखो नहीं तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments