Homeदेशतोमर सहित चार मंत्रियो ने की संकल्प से सिद्धी योजना की समीक्षा

तोमर सहित चार मंत्रियो ने की संकल्प से सिद्धी योजना की समीक्षा

भारत सरकार के तीन केन्द्रीय मंत्रियों, रेलमंत्री पीयूष गोयल, कृषिमंत्री राधा मोहन सिंह तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मन्त्रालय के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यम्ंत्री डाँ जितेन्द्र सिंह ने आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज व खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उनके कृषि भवन स्थित ग्रामीण विकास मंत्रालय में मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया.
तदुपरांत चारों मंत्रियों ने *’संकल्प से सिद्धि’* एकीकृत योजना की अद्यतन स्थति की समीक्षा कर प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.
ज्ञातव्य हो कि यह योजना 5 साल के लिए, 2022 तक कायम रहेगी, योजना के कार्यक्रमों के देखरेख का कार्य किसान कल्याण मंत्रालय को सौंपा गया है.केन्द्र सरकार की इस योजना में मध्यप्रदेश सहित 18 राज्य शामिल हैं.
संकल्प से सिद्धि अर्थात संकल्प के माध्यम से प्राप्ति योजना का उद्देश्य 2022 तक नये भारत के निर्माण का वचन लेना और निभाना है. ईस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था, नागरिकों और समाज में सुधार लाने के लिए देश में कई बदलाव लाने का है.इस योजना के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में 7 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया जा रहा है और 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments