Homeदेशकर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका कांग्रेस में शामिल हुए...

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर

कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी बीजेपी को देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए. शेट्टर ने सोमवार सुबह बेंगलुरु स्थित कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया के साथ बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई.

शेट्टर के कांग्रेस में शामिल होने से कई हैरान
कांग्रेस में शामिल होने को लेकर शेट्टर ने कहा, ‘कल मैंने बीजेपी छोड़ दी थी और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया. कई लोग हैरान हैं कि एक मुख्य विपक्षी नेता, पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी ने मुझे सारे पद दिए और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments