Homeदेशजानिए खुद को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर क्या बोले...

जानिए खुद को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर क्या बोले रतन टाटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीते कुछ दिन से टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है। ट्विटर पर इस अभियान के लिए #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग भी चलाया जा रहा है। अब खुद रतन टाटा ने इसपर जवाब दिया है। उन्होंने लोगों से कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा है कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

रतन टाटा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, ‘मैं सोशल मीडिया पर मुझे भारत रत्न देने की मांग करने वाले लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मेरा विनम्र निवेदन है कि इस तरह के कैंपेन बंद कर दिए जाएं। मैं खुद को भारतीय होने और भारत के विकास और समृद्धि में योगदान देने के लिए भाग्यशाली मानता हूं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments