Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज रविवार को ग्वालियर में करेंगे 388 करोड़ से अधिक के...

मुख्यमंत्री शिवराज रविवार को ग्वालियर में करेंगे 388 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन,मेले के कार्यालय का भी करेंगे शुभारंभ

 

ग्वालियर 06 फरवरी/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 7 फरवरी को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री चौहान इस दिन प्रात: 9.50 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर विमानतल परिसर से दीनदयाल एक्सप्रेस एवं स्मार्ट सिटी की बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही अति कम वजन के बच्चों को इलाज के लिये बस द्वारा इंदौर के लिये रवाना करेंगे। श्री चौहान विमानतल पर कार्यकर्ताओं से भी सौजन्य भेंट करेंगे।
इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 10.40 बजे ग्वालियर व्यापार मेला प्रांगण पहुँचकर ग्वालियर व्यापार मेला के लिये कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रात: 11.30 बजे मोतीमहल परिसर में पहुँचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही ई-ऑफिस का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी कड़ी में मोतीमहल स्थित मानसभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 2.10 बजे फूलबाग मैदान पहुँचकर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता वितरित करेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3.50 बजे सिरोल पहाड़िया पहुँचकर अटल स्मारक के लिये चिन्हित भूमि का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.30 बजे आरोग्यधाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के 11वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुँचेंगे। श्री चौहान आरोग्यधाम से शाम 6.30 बजे महाराजपुरा विमानतल के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments