Homeदेशज्ञानेश कुमार हटेगा... जेल जाएगा', रामलीला मैदान से 'वोट चोरी' मामले...

ज्ञानेश कुमार हटेगा… जेल जाएगा’, रामलीला मैदान से ‘वोट चोरी’ मामले को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली 1 नवंबर 2026/आज को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘वोट चोरी’ के आरोप में क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई होगी और फिर नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नंबर आएगा.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश में “लोकतंत्र को ख़त्म नहीं होने देगा. ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना ‘देश को सही रास्ते पर लाने की दिशा में पहला कदम’ है.”

राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह जी ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे.’ मैं आपको उल्टा बताता हूं- नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. अगर जाना भी चाहेंगे, हम उन्हें नहीं जाने देंगे.”

”नरेंद्र मोदी, अमित शाह जी आप बात समझिए. ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं. आप भूलिए मत कि आपने वोट चोरी की है, कहीं नहीं जाएंगे आप. आपके ख़िलाफ़, नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़, अमित शाह के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई होगी.”

 के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने रविवार को बड़ी रैली की. इसी रैली में राहुल गांधी ने ये बातें कहीं.

रैली में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ रामलीला मैदान में रविवार को रैली आयोजित की थी. इसमें विपक्ष के प्रमुख दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

रैली में वामदलों के नेता भी शामिल हुए. रैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला.

इस बीच बीजेपी ने भी कई राज्यों में कांग्रेस के ख़िलाफ़ पदयात्रा की. दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अन्य बीजेपी नेताओं ने 1984 के सिख दंगों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

वहीं हरियाणा के रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए.

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी का राजतंत्र चल रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments