Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने इंडिया ब्लॉक की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया...

भाजपा ने इंडिया ब्लॉक की रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया कहा10 लाख का दावा झूठा मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा रहा खाली

नई दिल्ली 1 नवंबर 2026/रामलीला मैदान में कांग्रेस की अगुवाई में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही। यह दावा बीजेपी ने किया है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल की रैली वेस्ट ऑफ टाइम रही। रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया गया था लेकिन रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली रहा। इंडिया गठबंधन भीड़ जुटा पाने में नाकाम रहा।वीडियो दिखाकर किया दावा
संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रैली की एक तस्वीर दिखाई और कहा, “आप बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि रामलीला मैदान का 40 परसेंट हिस्सा, यानी 40% जगह खाली थी। राहुल गांधी और उनकी टीम ने दावा किया था कि 10 लाख लोग आएंगे। 28,000 कुर्सियों में से, दोपहर 3:30 से 4 बजे तक लगभग 5,000 से 7,000 कुर्सियां ​​खाली थीं। कांग्रेस के 10 लाख लोगों के दावे के पीछे यही असलियत है…”ट्रिक से कोई नेता पीएम नहीं बनता
“10 लाख लोग कहां थे? हमें दिखाओ। इस तरह ट्रिक से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता। PM का मतलब सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं होता। P का मतलब पसीना और M का मतलब मेहनत है। प्रधानमंत्री पसीने और मेहनत से बनता है। इतनी सारी पार्टियों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद, वे 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments