Homeदेशदिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में लहराया एबीवीपी का परचम वामपंथी छात्र...

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में लहराया एबीवीपी का परचम वामपंथी छात्र संगठनों का सूपड़ा साफ

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने एक बार फिर से प्रेजिडेंट पद समेत चार में से तीन सीटों पर कब्जा किया है। इसके साथ ही वामपंथी संगठन का यहां से सूपड़ा साफ हो गया है।

इससे पहले 2019 में भी एबीवीपी ने चार में अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। तुषार को 23460 वोट मिले। उन्होंने 3115 वोटों से जीत हासिल की। तुषार ने सत्यवती कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह बौद्ध अध्ययन में मास्टर्स कर रहे हैं।अभि दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। दहिया को 22331 वोट हासिल हुए। उन्होंने एबीवीपी के सुशांत धनखड़ को 1829 वोट से हराया। दहिया वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। वाइस प्रेजिडेंट पर जीत दर्ज कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को पूरा किया है।

एबीवीपी की अपराजिता सचिव पद दमदार जीत हासिल की। अपराजिता को 24,534 वोट मिले। उन्होंने एनएसयूआई की यक्षणा शर्मा को ​12,937 वोटो से हराया। अपराजिता उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से बीए (ऑनर्स) इतिहास किया है। वह वर्तमान में बौद्ध अध्ययन में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं।एबीवीपी के उम्मीदवार सचिन बैसला ने को सबसे अधिक वोटो मिले। उन्होंने एनएसयूआई के शुभम कुमार चौधरी को 9995 वोटों से हराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments