भोपाल/ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन से पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि 3 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर होर्डिंग्स, बैनर, विज्ञापन अथवा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन न किया जाए।
खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के स्नेह और अपनापन ने उन्हें सदैव नई ऊर्जा दी है। उन्होंने आग्रह किया कि जन्मदिन पर होने वाले आयोजनों के स्थान पर संगठन के कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाया जाए और जनसेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता उनके लिए सबसे अमूल्य उपहार है। हर कदम पर मिलने वाले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अपने संदेश के अंत में खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन को दिखावे और समारोह के बजाय संगठन एवं जनसेवा को समर्पित करने की अपील की और कहा— “सादर धन्यवाद।”
सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं
खंडेलवाल की इस अपील वाली पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट पर 4.6 हजार से अधिक लाइक्स और करीब 1.2 हजार कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जन्मदिन पर समर्थकों से जश्न नहीं, संगठन और जनसेवा में जुटने की अपील
RELATED ARTICLES