Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश पर्यटन को मिला टीवीसी का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड

मध्यप्रदेश पर्यटन को मिला टीवीसी का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड

हाल ही में स्पेन में ‘फितूर’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन को टीवीसी का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। अवार्ड टीवीसी मध्यप्रदेश के डेस्टिनेशन पर केन्द्रित है। इसे 58 फिल्मों की प्रविष्टि में से चुना गया। पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल को प्रमुख सचिव श्री हरिरंजन राव ने आज मंत्रालय में अवार्ड के बारे में जानकारी देते हुए अवार्ड सौंपा। पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने पर्यटन रणनीति में निगम के होटल, रिसॉर्ट आदि के प्रचार और जानकारी को शामिल करने पर जोर दिया।

प्रमुख सचिव श्री राव ने मंत्री श्री बघेल को वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिये किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 4 ट्रेड और 9 रोड शो में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा सह-भागिता की जा रही है। लन्दन और बर्लिन में विश्व के सबसे बड़े ट्रेवल ट्रेड शो में भी भागीदारी की जा रही है। हाल ही में स्पेन में ‘फितूर’ कार्यक्रम में भी मध्यप्रदेश पर्यटन की भागीदारी थी।

इस मौके पर पर्यटन निगम के एम.डी. श्री टी. इलैया राजा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments