Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रपति कोविंद और राज्यपाल द्वय सोलंकी व आनंदीबेन ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज...

राष्ट्रपति कोविंद और राज्यपाल द्वय सोलंकी व आनंदीबेन ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज ने की अगवानी

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायुसेना के विमान से ग्वालियर विमानतल पर सुबह 9.56 बजे आये। विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी भी आए। इस दौरान राष्ट्रपति ने विमानतल पर पत्रकारों से भी मुलाकात की।
विमानतल पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केन्द्रीय पंचायतीराज व ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ग्वालियर आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के अयुक्त बी एम शर्मा, आईजी अंशुमन यादव, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments