HomeVideoअंडरवर्ल्ड दाऊद से रिश्तों के आरोप में महाराष्ट्र के मंत्री और ...

अंडरवर्ल्ड दाऊद से रिश्तों के आरोप में महाराष्ट्र के मंत्री और NCP प्रवक्ता नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र  सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह 7.45 बजे उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी।

ED सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में नवाब मलिक अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रहे थे, इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मलिक को अरेस्ट कर ED की टीम अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे हैं।

शरद पवार ने की उद्धव ठाकरे से फोन पर बात, CM की गृहमंत्री के साथ बैठक शुरू
मुख्यमंत्री के ऑफिशियल आवास वर्षा पर सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य के गृहमंत्री के बीच एक बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नवाब मलिक की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। इससे पहले NCP सुप्रीमो शरद पवार ने भी नवाब की गिरफ्तारी के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments