नवीन जिला पंचायत भवन, नवीन राजस्व भवन और वीर सावरकर सरोवर जीर्णोद्धार व म्यूज़िकल फाउंटेन का किया वर्चुअल लोकार्पण
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहाँ कलेक्ट्रेट-सिरोल मार्ग पर नवीन जिला पंचायत भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी व बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल व जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष श्री शांति शरण गौतम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ।
प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ग्वालियर को दीं 74 करोड़ 95 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगातें
RELATED ARTICLES