Homeप्रमुख खबरेंअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर के सभी नौ मंडलों में होंगे...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर के सभी नौ मंडलों में होंगे कार्यक्रम

 

ग्वालियर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर महानगर के सभी नौ मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष  देवेश शर्मा ने शहरवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। योग के प्रति पूरे विश्व की दिलचस्पी एवं स्वीकृति से भारत के बढ़ते प्रभाव एवं सम्मान की अनुभूति मिलती है।

सभी मंडलों में योग दिवस पर कार्यक्रम इस प्रकार है

ग्वालियर पूर्व विधानसभा के रामकृष्ण मंडल का सुबह 6.30 बजे बाल भवन में, वीर सावरकर मंडल का सुबह 7 बजे हरिशंकर पुरम स्थित कम्युनिटी हॉल में, भगत सिंह मंडल शम्भूमल की बगीची में सुबह 6.30 बजे योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के हेमूकलानी मंडल का सुबह 7 बजे तुलसी उद्यान समाधिया कॉलोनी में, विवेकानंद मंडल का सुबह 7 बजे पीवीजी कॉलेज में, पं दीनदयाल मंडल का सुबह 7 बजे सामुदायिक भवन, गुडा में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

ग्वालियर विधानसभा के दुर्गादास मंडल का सुबह 7 बजे तानसेन के मकबरे में, कोटेश्वर मंडल का सुबह 7 बजे आनंद नगर स्थित बड़े पार्क में, लक्ष्मीबाई मंडल का सुबह 7 बजे किला गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments