Homeदेशभारतीय योग विज्ञान के सामने नतमस्तक हुई दुनिया, प्रधानमंत्री ने भी किए...

भारतीय योग विज्ञान के सामने नतमस्तक हुई दुनिया, प्रधानमंत्री ने भी किए योगासन

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (5th International Yoga Day 2019) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को झारखंड के रांची में योग किया। पीएम मोदी के साथ तकरीबन 40 हजार लोगों ने भी योग किया। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ योग किया।उधर पूरी दुनिया में योग दिवस की धूम दिखाई दे रही है। भारत की इस पुरातन पद्वति को अपनाने पूरी दुनियां के लोगों का दीवानापन सर चढ़कर बोल रहा है।

योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि योग को लोकप्रिय बनाने के लिये आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाना चाहिए। हमें समाज के हर वर्ग तक योग को ले जाना चाहिए। शांति और सौहार्द्र योग से जुड़े हैं। विश्वभर में लोगों को अनिवार्य रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर रांची में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, इसके प्रसार के लिये हमें साथ आना चाहिए।

इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के राजपथ में योग किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने संसद परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। वहीं, योग दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने योग किया।

लखनऊ में राज्यपाल नाईक, सीएम योगी ने किया योग

लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों समेत हजारों लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में हमारी ऋषि परंपरा ही हमें आगे बढ़ा सकती है और योग हमारी ऋषि परंपरा का एक अभिन्न अंग है। मनुष्य जीवन योग के लिए बना है, न कि रोग के लिए।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऋषि परम्परा के प्रसाद को आम जन तक पहुंचाने और भारतीय संस्कृति एवं आस्था को वैश्विक मंचों पर एक नयी पहचान दिलाने का कार्य किया है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

-20 डिग्री तापमान में ITBP जवानों का योग

दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर नेताओं से लेकर जवानों तक, योग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में -20 डिग्री तापमान में योग किया। जवानों ने यह योग उत्तरी लद्दाख इलाके में किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments