Homeदेशयह सीना केवल दिखावटी नहीं दुनिया में सबसे ताकतवर भी है

यह सीना केवल दिखावटी नहीं दुनिया में सबसे ताकतवर भी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता चुना गया है। ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स पोल-2019 में मोदी ने दुनिया के अन्य ताकतवर नेताओं डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग को मात दी।

पत्रिका ब्रिटिश हेराल्ड ने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स (वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019) को चुनने के लिए रीडर्स पोल करवाए। इसके नामांकन सूची में दुनिया की 25 हस्तियों को शामिल किया गया था। अंत में जज करने वाले पैनल ने सबसे ताकतवर शख्स के तमगे के लिए चार उम्मीदवारों -भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम सामने रखा, जिनमें से सबको पछाड़ कर प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष पर जगह बनाई। चयन प्रक्रिया का मूल्यांकन इन सभी आंकड़ों के व्यापक अध्ययन और रिसर्च पर आधारित था।

ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स को वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019 में वोट करने के लिए अनिवार्य वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दिया गया था ताकि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा बार वोट ना कर सके। खास बात यह है कि वोटर्स अपनी पसंदीदा हस्ती को जिताने के लिए लगातार वोट कर रहे थे, जिससे र्वोंटग के दौरान साइट क्रैश हो गई थी। र्वोंटग प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री की तस्वीर ब्रिटिश हेराल्ड पत्रिका के जुलाई संस्करण के कवर पेज पर प्रकाशित की जाएगी। यह संस्करण 15 जुलाई को जारी होगा।

किसको कितने वोट 

नेता                      फीसदी में

नरेंद्र मोदी             30.9 %

व्लादिमीर पुतिन          29.9 %

डोनाल्ट ट्रंप              21.9 %

शी जिनपिंग              18.1 %

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments