Homeप्रमुख खबरेंअक्षर और कुलदीप की फिरकी और रोहित की सफल कप्तानी के सामने...

अक्षर और कुलदीप की फिरकी और रोहित की सफल कप्तानी के सामने अंग्रेज टीम ने घुटने टेके,भारत फाइनल में

अक्षर पटेल  और कुलदीप यादव  की फिरकी के सामने पूरी की पूरी अंग्रेज टीम बेबस नजर आई दोनों ने तीन तीन विकेट लेकर आधी से अधिक इंग्लैंड टीम को पेवेलियन चलता किया और 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला लेकर भारत को फाइनल में प्रवेश करा दिया। टी 20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा  के अर्धशतक के बाद अक्षर पटेल  और कुलदीप यादव  की फिरकी के जाल से बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर  टी20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया  है जिसमें उसका सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. टूर्नामेंट के 2007 के शुरूआती चरण की चैम्पियन भारतीय टीम इस तरह तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची. भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया.

जीत के बोले  रोहित शर्मा हमने कड़ी मेहनत की फाइनल में भी यही करना चाहते हैं

इस मैच को जीतने के बाद बहुत संतोष हो रहा है. हमने एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की. इस मैच को जीतने में सभी का शानदार प्रयास था. हमने कंडीशन के हिसाब से खुद को बहुत अच्छे से ढाला. यह एक चुनौती थी और हमने खुद को ढाल भी लिया. हमने कंडीशन के साथ बहुत अच्छा खेला. अगर खिलाड़ी कंडीशन के अनुसार खेलते हैं, तो चीजें सही हो जाती हैं. हम जिस तरह से आगे बढ़े, उससे बहुत खुश हैं. एक समय, हम 140-150 के बारे में सोच रहे थे, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, उस साझेदारी के बाद, हमने 25 रन और बनाने की बात सोची. मैं अपने दिमाग में लक्ष्य तय कर सकता हूं, लेकिन मैं किसी भी बल्लेबाज को इसके बारे में नहीं बताना चाहता. वे सभी सहज खिलाड़ी हैं. मुझे लगा कि इस सतह पर 170 का स्कोर बहुत अच्छा था.

अक्षर और कुलदीप शानदार स्पिनर हैं. कुछ शॉट खेलना मुश्किल है, उन पर भी दबाव है, लेकिन वे शांत थे और जानते थे कि क्या गेंदबाजी करनी है. कोहली  एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. कोई भी खिलाड़ी ऐसा कर सकता है. हम उनकी क्लास और उनके महत्व को समझते हैं. कोहली को फाइनल के लिए साथ देते हुए रोहित  ने कहा कि फॉर्म कभी कोई समस्या नहीं होती. इरादा हमेशा बना रहता है. हम फाइनल के अवसर को समझते हैं. शांत रहने से आपको अच्छे निर्णय लेने में मदद मिलती है. इससे हमें खेल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. हम तो हम बस फाइनल में भी यही करना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments