Homeप्रमुख खबरेंअगर शरीर में पड़ गई गांठ तो इस हरी सब्जी का करें...

अगर शरीर में पड़ गई गांठ तो इस हरी सब्जी का करें उपयोग कई अन्य बीमारियों में भी है लाभकारी

सर्दियों के मौसम में मार्केट में तरह-तरह की मौसमी सब्जियां मिलने लगती हैं। ये मौसमी सब्जियां बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसी तरह सर्दियां शुरू होते सरसों, मेथी, बथुआ और पालक और कई तरह के साग खाना भी पसंद किया जाता है, जो हेल्थ के लिए बहुत ही असरदार होते हैं। इन्हीं सागों में बथुआ न सिर्फ स्वाद के लिए अच्छा है, बल्कि कई बीमारियों के लिए औषधि का काम भी करता है। आयुर्वेद में सेहत के लिए बथुआ का उपयोग बहुत लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बथुआ के फायदे बताए हैं।

बथुआ के काढ़े के फायदे

  • जोड़ों में दर्द होने पर बथुआ का काढ़ा पीने से आराम मिलता है।
  • बथुए के पत्तों को उबालकर बांधने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है।
  • बथुआ का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • बथुआ का साग खाने से पाचन में मदद मिलती है और रक्त साफ होता है।

गांठ में प्रयोग

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जिन लोगों को लिवर में गांठ की समस्या या फिर शरीर में कहीं भी गांठ है तो वह बथुआ के काढ़े का सेवन करें।

बथुआ का काढ़ा बनाने के लिए इसे जड़ सहित उखाड़ लें और इसे सुखाकर कूट कर रख लें। इसके 10 ग्राम पाउडर को 400 मिलीग्राम पानी में पकाएं। जब ये 50 मि.ग्रा. बच जाए तो उसे छानकर पिएं। बथुआ के काढ़े का सेवन करने से शरीर के अंदर की गांठ निकल जाएगी और कैंसर होने की संभावना भी कम हो जाएगी।

पथरी की समस्या के लिए भी फायदेमंद

बथुआ का काढ़ा पथरी की समस्या के लिए भी बहुत गुणकारी और असरदार होता है। बथुआ का साग उबार लें, फिर इसका रस छान लें। अब इसमें चीनी या गुड़ मिलाकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर किडनी का स्टोन पिघलकर यूरिन के रास्ते निकल जाएगा।

पेशाब संबंधी परेशानी होगी दूर

जिन लोगों पेशाब संबंधी समस्या है या पेशाब खुलकर नहीं होता। वह बथुआ के रस में पानी और मिश्री मिलाकर सेवन करें। इससे पेशाब खुलकर होने लगेगा और इससे जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

पाचन के लिए अच्छा

पाचन की समस्या के लिए बथुआ का साग बहुत ही लाभकारी होता है। सर्दियों में कब्ज की समस्या अधिक हो जाती है। ऐसे में आप बथुआ के साग का सेवन करें। इसे खाने से कब्ज में आराम मिलेगा। बथुआ की पत्तियों को पानी में उबालकर उसमें नमक मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

बथुआ में पोषक तत्व

बथुआ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें मुख्य तौर पर विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन के (Vitamin K), आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम (Magnesium), फाइबर (Fiber),प्रतीन (Protein) पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होता हैं। बथुआ के साग को खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषण मिल जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments