Homeग्वालियर अंचलअग्निपथ के समर्थन में उतरा भारतीय जनता युवा मोर्चा

अग्निपथ के समर्थन में उतरा भारतीय जनता युवा मोर्चा

ग्वालियर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने फूलबाग चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए अग्नीपथ योजना को भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया है।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में अग्नीपथ योजना की बेहतरीन शुरुआत की है। इससे युवाओं का सेना में भर्ती का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के युवाओं को लाभ होगा। तथा यह योजना देश युवाओं को अग्निवीर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी,कुलदीप यादव,रोहित भाटिया,राहुल भदौरिया,निशांत राय,ज्ञानेन्द्र भदौरिया,राजकुमार यादव,रामु जादौन,यश राज तोमर,गौरव किशोर,राहुल ढमोले,नीरज जैन,गौरव मिश्र,रोबिन शर्मा,प्रतीक शर्मा,मोनू सिकरवार,हिमांशु शर्मा,हर्ष श्रीवास्तव,राघवेंद्र राजावत सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments