1857 के स्वतंत्रता समर की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर ग्वालियर में उनकी समाधि स्थल पर तमाम सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसी क्रम में विश्व के सबसे बड़े र स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा भी वीरांगना प्रणाम कर उनके बलिदान को नमन किया जाएगा।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी १८जून वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर संघ के स्वयंसेवको द्वारा रानी लक्ष्मीबाई को प्रणाम का कार्यक्रम प्रातः ७:०० बजे समुदायिक भवन लक्ष्मीबाई कॉलोनी में रहेगा