HomeBreakingअटलजी के अंतिम दर्शन करने मेनन मार्ग से bjp मुख्यालय तक जनसैलाब...

अटलजी के अंतिम दर्शन करने मेनन मार्ग से bjp मुख्यालय तक जनसैलाब उमड़ा

भारत रत्न और तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को निवास मेनन मार्ग से भाजपा मुख्यालय लाया गया है।

एक ओर जहां पूरी रात अटलजी करने दर्शन लोगों और अति विशिष्ट जनों का तांता लगा रहा वहीं अब मेनन मार्ग से भाजपा मुख्यालय के बीच उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने लाखों लोग सड़क पर जमा हैं। कोई आंसू बहा रहा है तो कोई उनके संस्मरण याद कर भावुक है।

वाजपेयी का गुरुवार की शाम 5.05 बजे निधन हो गया. उनके निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई. दिल्ली समेत मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया.

वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रातभर रखा गया. सुबह 9 बजे उनका पार्थिव देह भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है।

दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो राजघाट तक जाएगी जहां महात्मा गांधी के स्मृति स्थल के समीप उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments