ग्वालियर /यह वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देश भर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धेय अटल जी का 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत शहर में प्रत्येक बूथ पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सभा में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी दिन युवा प्रतिभागियों के द्वारा केंद्रीय टीम द्वारा दो चयनित कविताओं का वाचन होगा साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रमुख योगदानों पर चर्चा होगी। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने रविवार को श्रद्धेय अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने एवं मानव श्रृंखला के विषय में जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री चौधरी ने बताया कि दूसरा कार्यक्रम अटल जी के जन्म दिवस पर सांसद श्री भरत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में एलएनआईपीई में आयोजित चेकअप कैंप में हमको ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर चेकअप के लिए भेजना है जिससे सभी लोगों का इलाज हो सके।
जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि ग्वालियर के प्रमुख 29 चौराहा पर मानव श्रृंखला के साथ स्वच्छ ग्वालियर अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। यह श्रृंखला 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से बनाई जाएगी इसमें हम सभी को विभिन्न संस्थाओं संगठनों द्वारा जनमानस से मानव श्रृंखला भाग लेने का आग्रह करना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा जिला मंत्री एवं सुशासन दिवस के संयोजक श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने रखी। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को भाजपा वीर बाल दिवस मनाएगी। इस दिन मंडल स्तर पर विशेष सभा का आयोजन होगा। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिला स्तर पर बौद्धिक संगोष्ठी, विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मंच पर महामंत्री श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री राजू पलैया एवं आभार सुशासन दिवस के सहयोगी श्री अजय महेंद्रू ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक एंव मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।