Homeदेशअटलजी पर की गई भद्दी शायरी को लेकर राहत इंदौरी सोशल मीडिया...

अटलजी पर की गई भद्दी शायरी को लेकर राहत इंदौरी सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर उनके फैंस सदमे में हैं। अपने पसंदीदा शायर को याद कर फैंस सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया में लोग उनकी शायरियां लिख रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में एक  वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहत इंदौरी दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घुटनों के ऑपरेशन पर मजाक उड़ाते हुए शायरी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स दिवंगत शायर को ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल जो वीडियो वायरल किया जा रहा है उसमें राहत इंदौरी ये अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिए बिना ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि

मेरे शेर करोड़ों के होते हैं..मैं इनमें दो-दो कौड़ी के लोगों का नाम लेकर अपने शेर की कीमत नहीं गिराना चाहता।

इसके आगे वह कह रहे हैं कि जिस के कंधों पर 100 करोड़ लोगों का जिम्मा है उससे खुद अपना वजन नहीं संभल रहा है। इसके बाद वह एक शेर पढ़ते दिख रहे हैं।

ये शेर इस प्रकार है- आईना गर्क-गर्क कैसा है..रंग चेहरे का जर्द कैसा है..काम घुटनों से जब लिया ही नहीं, फिर ये घुटनों में दर्द कैसा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि अपने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए राहत इंदौरी इस तरह से बातें बोल रहे हैं। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि अपनी शायरियों में हिंदुस्तान की बात करने वाले इस तरह से पीएम का मजाक उड़ाते हैं क्या।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments