Homeप्रमुख खबरेंअटल जी की जयंती पर स्वच्छ ग्वालियर अभियान के निमित्त चिन्हित 29...

अटल जी की जयंती पर स्वच्छ ग्वालियर अभियान के निमित्त चिन्हित 29 चौराहों बनाई जायेगी विशाल मानव श्रृंखला 

विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं ने अपने सदस्यों एवं आमजनों से मानव श्रंखला में भाग लेने का किया आव्हान

ग्वालियर /बुधवार 25 दिसंबर को भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, ग्वालियर के सपूत स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ ग्वालियर अभियान के निमित्त ग्वालियर के चिन्हित 29 चौराहों पर दोपहर 2 बजे विशाल मानव श्रंखला बनाई जायेगी। इस अवसर पर ग्वालियर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं ने अपने सदस्यों एवं आमजनों से चिन्हित चौराहों पर दोपहर 1 बजे पहुंचकर मानव श्रृंखला में भाग लेने का आव्हान करते हुए कहा मानव श्रंखला में ग्वालियर वासियों की उपस्थिति एवं सहभागिता आग्रह पूर्वक अपेक्षित है। हम सभी मानव श्रृंखला में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनायें। बता दें अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में स्वच्छ ग्वालियर अभियान का उद्देश्य जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते है उसी तरह अपने ग्वालियर को स्वच्छ रखें ऐसा जनमानस बनाने का है।

इन चिन्हित 29 चौराहों पर बनाई जायेगी मानव श्रृंखला

विश्व विद्यालय राजमाता चौराहा, शास्त्री चौक पड़ाव, राम मन्दिर चौराहा, आनन्द नगर चौराहा, अचलेश्वर मन्दिर चौराहा, विश्व विद्यालय चौराहा गांधी रोड, फूलबाग चौराहा, अमरचंद बठिया चौराहा, माधौगंज चौराहा, हुजरात पुल चौराहा, गोले का मन्दिर चौराहा, विवेकानंद चौराह थाटीपुर, पिन्टो पार्क चौराहा, बहोड़ापुर चौराहा, दीनदयाल नगर चौराहा, हजीरा चौराहा, कुलपति निवास चौराहा, हेम सिंह की परेड चौराहा, नदी गेट चौराहा, रानी लक्ष्मीवाई समाधि, भीम सिंह राणा चौराहा, सूर्य नमस्कार चौराहा मेला ग्राउड, महाराज बाडा, विवेकानंद प्रतिमा चेतकपुरी चौराहा, बारादरी चौराहा, हेमू कालानी चौराहा, किला गेट चौराहा, जयेंद्रगंज चौराहा, माधव नगर चौराहा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments