Homeग्वालियर अंचलअटल जी के जन्मदिन पर ग्वालियर में लगेगा एम्स का तीन दिवसीय...

अटल जी के जन्मदिन पर ग्वालियर में लगेगा एम्स का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

 ग्वालियर सांसद और एम्स भोपाल के सदस्य श्री भारत सिंह कुशवाह ने संस्थान के निर्देशक को मिलकर पत्र सौंपा

ग्वालियर/ भोपाल। ग्वालियर सांसद और भोपाल एम्स के सदस्य श्री भारत सिंह कुशवाह  ने आज एम्स के निर्देशक डॉ अजय सिंह से मुलाकात कर ग्वालियर में एक उच्च स्तरीय तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाने के लिए एक पत्र सौंपा।

शिविर की तैयारियों को लेकर जल्द ही भोपाल एम्स की टीम ग्वालियर आएगी। टीम ग्वालियर आकर स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरिक्षण करेगी। शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं ग्वालियर के सपूत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर किया जायेगा।
सांसद श्री कुशवाहा  ने बताया कि ग्वालियर में लगने वाले इस शिविर में  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बुंदेलखंड एवं ग्वालियर चंबल संभाग के 19 जिलों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर से उन मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा जो भोपाल और दिल्ली जाने में असमर्थ हैं। श्री कुशवाह ने बताया श्रद्धेय अटल जी का सपना था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। ऐसे में यह शिविर एक सार्थक कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments