Homeग्वालियर अंचलअनुराग बंसल की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

अनुराग बंसल की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

*अनुराग मंच पर न बैठते हुए पर्दे के पीछे रहकर कार्य करते थे – शेजवलकर*

*प्रसिद्धि और प्रशंसा से दूर रहकर कार्य करते – वेदप्रकाश शर्मा*

*भाजपा वरिष्ठ नेता अनुराग बंसल की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाजनो दी श्रद्धांजलि*

ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के तत्वावधान में भाजपा वरिष्ठ नेता ग्वालियर मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अनुराग बंसल की प्रथम पुण्यतिथि पर मुखर्जी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों द्वारा स्व.श्री अनुराग बंसल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि अनुराग जी मेहनती, ईमानदार और पार्टी कार्य में सतत संलग्न रहा करते थे। संगठन द्वारा उन्हें जो भी कार्य सोपा गया । उस काम को वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूर्ण किया करते थे। उन्होंने कहा कि अनुराग जी मंच पर न बैठते हुए वे पर्दे के पीछे से रहकर कार्य किया करते थे।
भाजपा के प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनुराग जी प्रसिद्धि और प्रशंसा से दूर रहकर कार्य करते थे। पे जितने कुशल राजनीतिक थे उतने ही वे आर्थिक आर्थिक प्रबंधन के क्षेत्र में पारंगत थे । इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट के सचिव वेद्य कृष्णाचार्य गडकर, विवेक जोशी रविंद्र सिंह राजपूत, अजय अग्निहोत्री अजीत बरैया, दीपक सचेती, अनिल बंसल ने भी श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, धीर सिंह तोमर, निर्मल कोठारी, भानु प्रकाश जैन, जवाहर प्रजापति, उदय अग्रवाल, ओमप्रकाश शेखावत, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र राणा, बिट्टू तोमर, राजू सेंगर सुशील वर्मा पारस जैन किशोर जैन, आशीष मल्होत्रा, रमेश पठारिया, रेखा धौलाखंडी, नीलिमा शिंदे, व्यंजना मिश्रा, खुशबू गुप्ता, महेश उमरिया, अरविंद राय, डॉ. सत्य प्रकाश बत्रा, पंकज शर्मा ओमप्रकाश जाजोरिया, रमेश सेन, प्रमोद खंडेलवाल, विकास साहू, किशोर राठौर, प्रीति थोरात, डालचंद वर्मा, भारत शाक्य, गौरव बाजपेई, डॉ. राकेश राययादा, गिर्राज कंसाना शिव सिंह यादव गिर्राज व्यास, अतुल कपिश्वर, सुनील भदोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया ने किया।
उनके परिवार जनों में आदेश बंसल, श्रीमती श्वेता बंसल, कल्पना बंसल, रजनी बंसल श्रेयास बंसल श्रीमती दीक्षा बंसल सहित अन्य परिवारजनों ने भी स्व. अनुराग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments